
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
भिवानी।
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल, कोंट रोड़, भिवानी में छात्र कैबिनेट अलंकरण समारोह मनाया। अलंकरण समारोह का शुभारंभ प्राचार्या जगदीप कौर द्वारा गायत्री मन्त्र के पाठ से किया गया और स्कूल की प्राचार्या जगदीप कौर का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद वेद मंत्रों का पाठ हुआ। अलंकरण समारोह उस भरोसे और विश्वास का प्रतीक है जो स्कूल ने नए निवेशित पदाधिकारियों को दिया है। जवाबदेही का दायित्व निभाते हुए, वे अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने कर्तव्यों को पूरा करने का भी वचन देते हैं। छात्रों में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने और उन्हें प्रशासनिक निकाय के कामकाज की भावना देने के लिए, छात्र कैबिनेट के सदस्यों में हैडब्वाय मोक्ष, हैडगर्ल संचिता, वाइस हैडब्वाय मंयक, वाइस हैडगर्ल कोमल, अनुशासन कैप्टन यश व टीना, स्र्पोटस कैप्टन सिधांशु, सांस्कृतिक कैप्टन बिंदिया, आर्ट एण्ड क्राफ्ट कैप्टन नितिका सचिव हिमांशी शर्मा को मनोनित किया गया। इसके साथ-साथ छात्र परिषद के ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद चारों सदनों के पदाधिकारियों को भी मनोनित किया गया। इसमें सदनों के कैप्टन वृंदा, दृष्टि, साक्षी, रजत वाइस कैप्टन गरिमा, मुस्कान, धु्रव व प्रदुमन, सांस्कृतिक कैप्टन धृटि, मोनिका, दिव्या व श्रुति आर्ट एण्ड क्राफ्ट कैप्टन नंेसी, नंदनी, निकिता व दीक्षा, अनुशासन कैप्टन नवीन, लोकेश, दीपांशु, इंशात, सिमरन, तमन्ना, पलक, नियती और खेल-कूद ईंन्चार्ज अंकित, गौरव, हर्षित, हर्ष, चंचल, सोनिका, सोनिया, योगिता को जिम्मेवारियां दी गई। विद्यालय मिडिया प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राचार्या जगदीप कौर ने नवगठित छात्र कैबिनेट व छात्र परिषद के सदस्यों का स्वागत और बधाई दी। उन्होंने सभी को रोल मॉडल बनने की सलाह दी और स्कूल को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपिल की। जिससे विद्यार्थियों को यह अहसास होता है कि उन्हें जिम्मेदारियों को निभाने और अपने स्कूल के साथियों का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। स्कूल प्राचार्या जगदीप कौर द्वारा छात्र कैबिनेट व छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को बैज और कमरबंद से सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में नव स्थापित पदाधिकारियों द्वारा प्रतिबद्धता, ईमानदारी और अनुशासन के शब्द गूंजे। प्राचार्या महोदया द्वारा छात्र परिषद पर प्रशंसा और प्रेरणा के शब्दों की वर्षा की गई। उन्होंने नवगठित छात्र कैबिनेट व छात्र परिषद को मूल्यों को विकसित करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया और परिवर्तन निर्माताओं से छात्रों को एक ईमानदार जीवन जीने के लिए प्रभावित करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्र कैबिनेट व छात्र परिषद को विजन और मिशन को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करने और रणनीति बनाने के लिए प्रेरित किया। अध्यापिका अमिता परूथी ने मंच संचालन व छात्र कैबिनेट व छात्र परिषद की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर जयबीर, रजनी, राजेश कुमार, राजेश शर्मा, राजबाला बल्हारा, टीनू, नीतू महत्ता, अनु, अर्चना, संगीता वर्मा, सुनीता देवी, अनीता रानी, नीरज, रीना रानी, प्रियंका, सरिता बंसल, मोनिका, प्रियंका चैधरी, रेनू, रीना, सविता, मनीषा, शुभम आदि अध्यापकवृन्द उपस्थित रहा। प्रतिष्ठित समारोह का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
