
दक्ष दर्पण ।
भरतपुर। अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति जहां कई बार पुलिस के साथ तालमेल बनाकर अपने काम को अंजाम देते हैं वहीं कुछ ऐसे लोग पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अपना काम निकालने की कोशिश करते हैं। परंतु शायद यह कहावत कि, 100 दिन चोर के तो 1 दिन शाह का ,उन्ही लोगों के लिए बनी है जो निज हित साधने के लिए विधि विरुद्ध काम करते हैं और चालबाजी करने से भी बाज नहीं आते। फिर पकड़ लिए जाते हैं।
भरतपुर जिले के धौलपुर में एक नकली पुलिस अफसर असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस नकली आईपीएस अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुप्रियो मुखर्जी के रूप में हुई है, जो खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एडीजी रैंक का रुतबा दिखाकर घूम रहा था।
आप समझ सकते हैं कि यदि कोई व्यक्ति बाकायदा पुलिस की ड्रेस में हो , उसकी गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हो उसके पास अफसर वाला अन्य साजो सामान भी हो तो चेकिंग के लिए बीच रास्ते में खड़े पुलिसकर्मी अमूमन उससे पूछताछ करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते। लेकिन किसी ने सही कहा है कि गिली लकड़ी चूल्हे में दी जाए तो वह धुआं देती है। इसी प्रकार फर्जी व्यक्ति भी उसकी बॉडी लैंग्वेज और हाव भाव से पकड़ में आ जाते हैं। यह नकली आईपीएस अफसर भी वर्दी पहनकर धौलपुर समेत कई स्थानों पर उच्च अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाता था। पुलिस को मुखर्जी की हरकतों पर पहले से ही शक था। नाकाबंदी के दौरान जब उसे रोका गया तो सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी हकीकत सामने आई। उसकी यह बेवकूफी भी सुख का कारण बनी होगी कि राजस्थान में पुलिस अफसर बनकर घूम रहे इस तथा कथित आईपीएस के पास जो गाड़ी थी उसका पंजीकरण भी पश्चिम बंगाल का है । उसे गिरफ्तार कर लिया गया अब पूछताछ जारी है।
