
एक नन्ही-सी उम्र, बस ग्यारह महीनों की कहानी,
पर दिल में समाई थी इंसानियत की रवानी।
वंश बंसल… नाम जो अमर हो गया,
अपने हर अंग से हज़ारों को जीवन दे गया।
जिसने देखा, उसकी आंखें भर आईं,
इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी मिसाल किसने पाई?
ये वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे की सबसे पवित्र याद है,
जहाँ एक मासूम की जुदाई भी, किसी की साँसों की फरियाद है।
वो चला गया, मगर रूह की खुशबू छोड़ गया,
अपने दान से वो खुद को खुदा के करीब कर गया।
