
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
घर संभालने के साथ साथ महिलाएं जब समाज सेवा का बीड़ा उठा लें तब श्री फीमेल पॉवर मंच का निर्माण होता है जिसकी जड़ें जितनी मजबूत हैं उतने ही मजबूत हौसले हैं इन महिलाओं के। हाल ही में दो जरूरतमंद बेटियों पूजा और आरती के विवाह का सामान श्री फीमेल पॉवर मंच की बहनों ने जब सौंपा तो उनके चेहरे की मुस्कान उनके मन की खुशी जाहिर कर रही थी। साथ ही संस्था की हर सदस्य के चेहरे की खुशी उनके सुकून को दर्शा रही थी। सेक्टर 4 के राधा माधव मंदिर में दोनों बेटियों को सम्मान के साथ सारा सामान सौंपा गया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। ये सेवा श्री फीमेल पॉवर मंच, सक्षम समाज सेवी संस्था, प्रयास ग्रुप, भंडारी ट्रस्ट, अनिल थापर, अनुराधा वर्मा, लवली सेठी, मंजू चंदेल, मीनाक्षी चुघ, राज माहीं, शिल्पा डोगरा, तारा जिंदल, शिखा बिंदल, परवीन अग्रवाल, मोना अग्रवाल,आशा शर्मा, डॉ0 प्रतिभा, सविता गुप्ता, सीता रानी, अदिति गोयल,अनुराधा सिंगला, तरुण भंडारी ट्रस्ट, अंकोल सीएम सेक्रेट्री हरियाणा एंड टीम, ऊषा गर्ग, किरण गुप्ता, गीतांजलि गोयल, ममता जैन, मोनिका, नेहा, माधुरी, पूजा चोपड़ा, सुषमा शर्मा, प्रतिभा बख्शी आदि के सौजन्य से सम्पन्न हुई। अध्यक्ष मंजू चंदेल ने बताया कि छह महीने में श्री फीमेल पॉवर मंच ने 13 बेटियों को विवाह का सामान दिया और आगे भी यही प्रयास है कि तन मन धन से ये सेवा करते रहें। मंजू चंदेल ने सभी सहयोगी संस्थाओं और बहनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग करने की प्रार्थना की।
