दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला 15 जून 2025.
अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई ने दुख प्रकट किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। पार्टी ने उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर भी चिंता व्यक्त की है और मौत का शिकार हुए सभी यात्रियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एक शोक प्रस्ताव पास किया है। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की पंचकूला अनाज मंडी में संपन्न बैठक में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।
पार्टी ने हिसार हिसार कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के खिलाफ की गई हिंसक कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की और वाइस चांसलर के निलंबन की मांग की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता उपस्थित थे।
प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की हरियाणा इकाई की जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर ने की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य तथा अग्रणी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस बैठक में हरियाणा की जनता के सामने मौजूद गंभीर मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और निम्नलिखित मुद्दों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया।
एक प्रस्ताव में कहा गया कि हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय है। विभिन्न शहरों में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय है ।अपराधों में वृद्धि हो रही है चोरी डकैती झगड़ा और साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। जनता में भय का माहौल है विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा गंभीर मुद्दा बन गया है।
पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और अपराधियों के प्रति नरम रवैया स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं ।आम आदमी पार्टी मांग करती है कि राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से पुलिस सुधार लागू करें जिससे पारदर्शी भर्ती और प्रशिक्षण शामिल हो।
प्रत्येक जिले में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए जो संगठित अपराध और हिंसक घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करें ।जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था को बढ़ाया जाए।
दूसरे प्रस्ताव में प्रॉपर्टी आईडी योजना में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा गया कि हरियाणा में नगर निगम और नगर पालिकाओं में 5 साल पहले लागू की गई प्रॉपर्टी आईडी योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत लगातार सामने आ रही है। इस योजना के तहत प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और कर संग्रह में अनियमितताएं विशेष कर गलत रिकॉर्ड की समस्या आम हो गई है इससे न केवल सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है बल्कि आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है ।आम आदमी पार्टी निम्नलिखित मांग करती है।
प्रॉपर्टी आईडी योजना की स्वतंत्र जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए ।डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली लागू की जाए ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके और दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।
पार्टी के तीसरे प्रस्ताव में सीटीइटी परीक्षा में फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग की गई है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया में कई उम्मीदवारों को तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को बढ़ाने की मांग की जा रही है ।आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर शिक्षक समुदाय के साथ है और मांग करती है कि सीटीईटी फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को कम से कम 15 दिन और बढ़ाया जाए आवेदन पर प्रक्रिया को सरल और तकनीकी रूप से सुगम बनाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों को भी सुविधा हो।
प्रस्ताव नंबर 4 अवैध खनन के मुद्दे पर पास किया गया। हरियाणा में अवैध खनन की समस्या आम है। अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है यह पर्यावरण की अपूरणीय स्थिति में पहुंच रहा है अरावली और शिवालिक पहाड़ियों में अवैध खनन से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है और स्थानीय समुदाय प्रभावित हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने के लिए कठोर कानून लागू किया जाए खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लाइसेंस की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विशेष योजना शुरू की जाए।
पांचवें प्रस्ताव में यमुना के प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की गई है। जिसमें कहा गया कि यमुना नदी का बढ़ता प्रदूषण हरियाणा और दिल्ली की समस्या बन गया है। औद्योगिक कचरा सीवेज और अवैध डंपिंग के कारण नदी का पानी अत्यधिक प्रदूषित हो गया है ।आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को प्राथमिकता देती है और मांग करती है कि यमुना सफाई के लिए एक विशेष कार्य बल का गठन किया जाए ।औद्योगिक इकाइयों पर कड़े नियम लागू किया जाए और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए ।जन जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि नदी को स्वच्छ रखने में नागरिकों की भागीदारी बढ़े।
पार्टी ने छठे प्रस्ताव में पानीपत के किसान बिजेंद्र की निर्मम हत्या पर न केवल चिंता जाहिर की है बल्कि पानीपत के कॉलोनाइजरों द्वारा किसान की पेट्रोल डालकर की गई निर्माण हत्या को लेकर कहा है कि यह अत्यंत गंभीर और अमानवीय घटना है । यह घटना ने को न केवल कानूनमें की विफलता को दर्शाती है बल्कि वह माफियाओं और कॉलोनाइजरों के बढ़ते दबदबे को भी उजागर करती है। इस मामले में आज तक कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासन की संवेदनहीनता और उदासीनता का प्रमाण है ।आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस मामले में तत्काल और निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए ।दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो किसानों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए भूमाफियाओं और कॉलोनाइजरज के खिलाफ कठोर नीति लागू की जाए। अंत में कहा गया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है पार्टी उपरोक्त मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करती है और राज्य सरकार से जवाब की अपेक्षा करती है। हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा बनाना है जहां हर नागरिक को न्याय मिले और समान अवसर प्राप्त हो।

