दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़। इनेलो हल्का असंध की जुंडला मीटिंग में पहुंचे सात आठ सौ कार्यकर्ताओं की उत्साह वर्धक उपस्थिति स्पष्ट संदेश देती है कि आने वाला समय इनेलो का है।
मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष श्री रामपाल माजरा ने उत्साहवर्धक भाषण के माध्यम से देश प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक स्थिति और पार्टी संगठन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
धर्मवीर पाढा राष्ट्रीय सचिव इनेलो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा भाजपा सरकार से परेशान जानता इनेलो की और आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
