दक्ष दर्पण समाचार सेवा
फगवाड़ा 5 जून (शिव कौड़ा) ह्यूमन राइट्स काउंसिल (इंडिया) वुमैन सेल की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एडवोकेट अनु शर्मा को कौंसिल के जिला कपूरथला प्रधान आशु मारकंडा के सुभाष नगर स्थित कार्यालय चिराग एसोसिएट्स में कौंसिल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिला प्रधान आशु मारकंडा ने कहा कि एडवोकेट अनु शर्मा वुमेन सेल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उनके द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करके न्याय की दृष्टि से स्वावलंबी बनाने का बेहद प्रशंसनीय प्रयास लगातार जारी है। इस दौरान मारकंडा ने एडवोकेट शर्मा को बताया कि कौंसिल के एस.सी. सेल और यूथ सेल का विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत से विचार विमर्श करके जल्दी किया जायेगा

