
धनेश विद्यार्थी,
दक्ष दर्पण रेवाड़ी।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कार्य करते हुए चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने गांव जाटूवास में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जैतड़ावास निवासी नागर के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 31 मई को गांव भाड़ावास निवासी प्रदीप कुमार में अपनी शिकायत में बताया था की दिनांक 30 मई को उसका बेटा रोहित खेतो में घुमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद दिनांक 31 मई को शाम के समय उसे सूचना मिली की उसके बेटे रोहित की नाश गांव जाटूवास के खेतो में मिली है। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो रोहित की गर्दन पर दोनों तरफ तेजधार हथियार से चोट के कई निशान थे तथा जमीन पर काफी खून निकला हुआ हुआ था।
अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे रोहित की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके हत्या की गुत्थी को तत्काल सुलझाते हुए चंद घंटों में ही मामले में आरोपी गांव जैतड़ावास निवासी नागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी नागर ने बताया कि वह और रोहित रात को खेत में शराब पी रहे थे।
इस दौरान उसका रोहित के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जो रोहित को ज्यादा नशा होने के बाद उसने रोहित पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
