
@दक्ष दर्पण
पंचकूला :सक्षम महिला समाज सेवी संस्था एवं श्री फीमेल पावर मंच की टीम की तरफ से राधा माधव मंदिर पंचकूला में महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनकी सेवा को नमन किया गया। सब बच्चों को जो पास आउट हुए स्टेशनरी, खाने पीने का सम्मान दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जिसमें सक्षम टीम ने पूरा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सबकी सहयोग राशि से यह कार्यक्रम अच्छा सफल हुआ। सक्षम टीम के नाम इस प्रकार हैं लवली सिटी जी , मंजू चंदेल जी , शैली शर्मा जी , शिखा बिंदल जी, वीना चौहान जी, अनुपमा गोयल जी, कविता जी, डॉक्टर प्रतिभा जी, रेनू पटेल जी ,अनुराधा सिंगला जी , माधुरी जी, पूजा चोपड़ा जी, निधि गोयल जी और रानी माधवन जी।
मोनिका गर्ग के सुपुत्र आरव गर्ग ने, डॉ प्रतिभा जी के सुपुत्र अभिज्ञान, शैली शर्मा जी के सुपुत्र नमन शर्मा और मंजू चंदेल जी के सुपुत्र जतन दयाल चंदेल ने भी अपना योगदान दिया और बच्चों के साथ समय बिताया।

सक्षम महिला समाजसेवी संस्था के साथ न केवल यूथ बल्कि बच्चे भी जुड़कर निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।सक्षम महिला की टीम भविष्य में भी निस्वार्थ सेवा करती रहेगी।

