
जुबैर खान
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नूंह :मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने नौकरी दो, जंजीरें नहीं संसद घेराव किया। जिसमें नूंह जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुबीन खान तेडिय़ा ने सेंकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चीब सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस मौके पर नूंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया ने बताया की आज देश में बेरोजग़ारी, पेपर लीक, अग्निवीर और सरकार की नाकामियों के खिलाफ देशभर से आए युवाओं ने संसद के बाहर अपना हक़ मांगते हुए युवाओं ने विरोधी सरकार को ललकारा। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री गौर से देख लीजिए इस युवा संघर्ष को इस इंकलाब को दबाया नहीं जा सकता। आज दिल्ली में संसद के गलियारों में युवा कांगे्रस के अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की ये धमक शुरुआत है इस महाआंदोलन की जो इस देश के कोने-कोने में बेरोजगारी के खिलाफ लड़ा जाएगा। मुबीन खान तेडिया ने बताया की मोदी सरकार यह कान खुल कर सुन लें युवाओं की आवाज़ को दमन से नहीं दबाया जा सकता… यह संघर्ष अब और तेज़ होगा, और सत्ता को जवाब देना ही होगा। जब तक आपकी सरकार जवाब नहीं देगी जब ये संघर्ष जारी रहेगा।
