
@ दक्ष दर्पण
हिसार , (दिनेश मेहता)
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली ने शहर में अपना रोड शो निकाला। प्रवीण पोपली ने ढोल नगाड़ों के साथ सुशीला भवन से दोपहर करीब पौने एक बजे अपना रोड शो शुरू किया। बाजारों में जगह जगह भाजपा नेताओं का अभिनंदन किया गया। मीनू भूटानी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नायब सिंह सैनी जिंदाबाद के नारे लगाए। वरिष्ट भाजपा नेत्री मीनू भूटानी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली के जीतने पर हिसार में ट्रिपल इंजन की सरकार होगी। यहां विकास कार्यों में तेजी आएगी। नगर निगम क्षेत्र की जनता पीएम नरेंद्र – | मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी की नीतियों पर मोहर लगाने का काम करेगी। हिसार र नगर निगम विशेष प्रोजेक्ट ला कर कार्य कराए जाएंगे। मीनू भूटानी ने कहा प्रवीण पोपली को जनता ने मौका दिया तो आपकी हर एक समस्या का समाधान करवाएंगे । रोड शो में, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी रामनिवास राड़ा, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
