
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला:पंचकूला की जानी मानी संस्था श्री फीमेल पॉवर मंच ने जरूरतमंद बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी लेकर धूमधाम से उनका विवाह संपन्न करवाया। श्री फीमेल पॉवर मंच की अध्यक्ष मंजू चंदेल ने बताया कि 21 फरवरी को पंडित जी की बिटिया निशा और माजरी की बिटिया रुक्मणि के विवाह का सारा सामान सबके सहयोग से उन्हें दिया गया। जिनमें बर्तन, कपड़े, कंबल, रजाई, चूड़ा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मेंहदी और बाकी सारा सामान अपनी सामर्थ्यनुसार सबने दिया। ह्यूमन चैरिटेबल ट्रस्ट ने रुक्मणि की बारात का खाना दिया। शगना दे घर की तरफ से लहंगे और ब्राइडल ज्वैलरी की सेवा दी गई। फीमेल पॉवर मंच की सभी बहनों कविता अग्रवाल, सुनीता गोयल, आशिमा भटनागर, डॉ0 प्रतिभा सिंह, मंजू चंदेल, रेखा साहनी, किरण गुप्ता, मोनिका प्रभाकर, अनुराधा सिंगला, किरण चुघ, मीनाक्षी चुघ, सरू डिमरी, सीमा गर्ग, प्रयास ग्रुप से अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका सुषमा शर्मा, अमन सिंगला घर शगना दा, कविता, शिखा बिंदल, सविता गुप्ता, निशा, पूनम, यशिका, श्री श्याम लहंगा हाउस श्री गंगानगर, अदिति गोयल, नीना शर्मा, शिखा वढेरा, यशिका, तारा जिंदल, आशा शर्मा, रामकुमार मित्तल, मोना अग्रवाल, परवीन अग्रवाल, इंद्रा गुप्ता, माधुरी, अमित शर्मा, अनुराधा पुरी, गौरी पुरी, शैली शर्मा, अनुराधा सिंगला, रानी मदान, नेहा सेठी, नीलम बंसल, किरण गर्ग, भारती जुनेजा, सोमा देवी, किरण गुप्ता सभी का बहुत सहयोग मिला। मंजू चंदेल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा सहयोग छोटा या बड़ा नहीं होता, समय और स्थिति के हिसाब से जो जितना कर पाता है उसका सहयोग उतना ही बड़ा है। विगत वर्षों से श्री फीमेल पॉवर मंच समाज सेवा के लिए तत्पर है और भविष्य में भी अपनी सेवाएं समाज को देता रहेगा।

