
@दक्ष दर्पण
अब स्कूलों में 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दाखिला नहीं मिल पाएगा ।सरकार ने यह उम्र घटकर साढे 5 वर्ष कर दी थी लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर स्कूल शिक्षा की प्रथम कक्षा में प्रवेश की छात्र-छात्राओं की आयु 6 वर्ष मुकर्रर कर दी है। ऐसा नहीं है कि यह शर्त केवल सरकारी स्कूलों में मान्य होगी बल्कि सरकारी और निजी सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की स्कूल प्रवेश के समय 6 साल की उम्र पूरी होना जरूरी कर दिया गया है।
