
Daksh darpan
New Delhi. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के देहात के बड़े नेता ब्रह्म सिंह तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। तीन बार के विधायक और तीन बार ही पार्षद रहे ब्रह्म सिंह तंवर तवर दक्षिणी दिल्ली देहात के बड़े नेता माने जाते हैं। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी को बड़ा लाभ होगा।
उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा के समय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दक्षिण दिल्ली और देहात के और भी कई नेता भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी ।उन्होंने यह भी कहा कि श्री तंवर और उनके सहयोगी और साथी आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली के प्रदर्शन और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। श्री तंवर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
