
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
कांग्रेस में साफ और सीधी बात करने वाले कई नेता हैं परंतु कुछ ऐसे भी हैं जो राजनीति को सांप सीढ़ी बना देते हैं। कांग्रेस का नुकसान कांग्रेस ने ही किया है ऐसी बात और लोग तो कहेंगे ही, खुद कांग्रेस के नेता ही कहें तो उसे किसी बहाने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।सीधी साफ बात करने वाले नेताओं में एक शमशेर गोगी भी हैं। कांग्रेस में बहुत ऐसे लोग हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि यह कांग्रेस के अंदर है लेकिन थोड़े से ऐसे हैं जिनके अंदर कांग्रेस है। गोगी उन्ही में से एक हैं। कांग्रेस के बहुत जुझारू और संघर्षशील नेता है। जन्मजात कांग्रेसी हैं कभी किसी दूसरे दल में ना गए ना शायद सोची है।
उन्होंने पिछले दिनों एक साथ सच्ची और तर्क पूर्ण बात कहीं कि हरियाणा में कभी कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चुनाव जीत ही नहीं पाई। 2005 में कांग्रेस के 67 विधायक जीतकर आए थे। उसके बाद कांग्रेस ने विधानसभा में कांग्रेस ने कभी चुनाव नहीं जीता।
पिछले दिनों गोगी ने चुनाव प्रचार के दौरान असंध आए राहुल गांधी की चुनावी सभा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि जिस कार्यक्रम के संयोजक वे खुद थे, जहां से वह उम्मीदवार थे वहां मंच पर संबोधन के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनका नाम तक नहीं लिया और उन्होंने यह काम जानबूझकर एक योजना के तहत किया ।वह संदेश देना चाहते थे कि उनकी उम्मीदवार से कोई सहानुभूति नहीं है। एक तरह से उनका यह आक्षेप था कि यह काम उन्हें हराने के लिए जानबूझकर किया गया था। अब उन्होंने बिना नाम लिए बिना यह कहकर एक सवाल खड़ा किया है कि कांग्रेस को चले हुए कारतूसों के पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
