
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
यमुनानगर (कृष्ण प्रजापति): बेटी शिवानी पुत्री दिनेश का हाल ही में जारी हुए हरियाणा सिविल सर्विसेज में ज्यूडिशियरी के पद पर चयन हुआ है। गौरतलब है कि कुमारी शिवानी मूल रूप से गाँव सबलपुर, यमुनानगर की रहने वाली है और इनके पिता पेशे से केमिस्ट हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि शिवानी ने 2022 में यूआईएलएस, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बी.कॉम, एलएलबी में स्नातक की है। मध्यम वर्गीय एवं साधारण परिवार से संबंध रखने वाली कुमारी शिवानी की माता मीना भी केमिस्ट है। पिता से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटी ने पूरे प्रदेश भर में परिवार का नाम रोशन किया है। भारतीय प्रजापति उत्थान संघ के संस्थापक डॉ. अजय प्रजापति ने बताया कि बेटियों को पढ़ाया जाए तो वे क्या मुकाम हासिल नहीं कर सकती। ये सफलता भारत सरकार के अभियान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का एक सुंदर उदाहरण बयान करती है।
