
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
रोहतक की की सुनहरी सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रवर्तक राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 21 मई 2021 को एक दिन के लिए दूसरी बार, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन के लिए तीसरी बार, 17 जून 2022 को 30 दिन के लिए चौथी बार, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन के लिए पांचवीं बार, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन के लिए छठी बार, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन के लिए सातवीं बार, 21 नवंबर 2023 को 21 दिन के लिए आठवीं बार, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन के लिए 9वीं बार, 13 अगस्त 2024 को 21 दिन के लिए दसवीं बार राम रहीम को फरलो मिली है।
