
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन पर शायराना अंदाज में तंज कसा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रणनीति की चर्चा हर तरफ हो रही है ।इंडिया गठबंधन भले ही सरकार बनाने में बहुमत के आंकड़े से दूर है लेकिन वह विपक्ष में मजबूती से बैठने की स्थिति में है ।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों के चुनाव में भाजपा को स्तब्ध कर दिया है। गठबंधन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 80 में से 43 सीटें जीत ली है जबकि भाजपा को 33 सीट ही मिली है। भाजपा की सहयोगी रालोद ने दो व अपना दल ने एक सीट जीती है ।आजाद समाज पार्टी (काशीराम) को भी एक सीट मिली है। वर्ष 2014 की तरह बसपा का इस बार भी खाता नहीं खुला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत गए हैं जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली और अखिलेश यादव ने कन्नौज से जीत हासिल की है ।केंद्र सरकार के 7 मंत्री भी चुनाव हार गए हैं जिन में स्मृति ईरानी भी शामिल है। भाजपा ने अपने 47 सांसदों को फिर से टिकट दिया था इनमें से 26 चुनाव हार गए हैं।
