
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों को सरकार से समर्थन वापसी और कांग्रेस को समर्थन देने संबंधी पत्र दूसरी बार भेजना पड़ा है।हरियाणा राज भवन ने उन तीन निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापसी और कांग्रेस को समर्थन देने संबंधी पत्र पर सवाल खड़े कर दिए थे ।अब इन विधायकों को उपरोक्त घोषणा के लिए फिर से राजभवन को नियम अनुसार लिख कर देना पड़ा।पता चला है कि इन तीन निर्दलीय विधायकों ने जिस ईमेल आईडी से राजभवन को कांग्रेस के समर्थन बारे पत्र भेजा था उसे राजभवन ने अस्वीकार कर दिया था और इस पत्र को इसलिए संदेह के घेरे में मान लिया गया था कि आईडी इन विधायकों की अपनी नहीं किसी और की थी।जाहिर है इसके लिए विधायकों को एक बार फिर से अपनी-अपनी मेल आईडी से इसी तरह का पत्र भेजना जरूरी हो गया था। वरना
तब तक स्थिति यथावत मानी जाती। मतलब जब तक नए पत्र जारी नहीं होते कानूनी तौर पर इनका समर्थन सरकार को बना रहता। समर्थन वापसी की घोषणा करने वाले तीन विधायक हैं सोमवीर सांगवान चरखी दादरी ,धर्मपाल गोंदर नीलोखेड़ी सुरक्षित, और रणधीर गोलन पुंडरी। इस बारे में पड़ताल करने पर पता चला है कि तीनों विधायकों ने अलग से यह पत्र अपनी-अपनी आईडी से फिर से भेज दिए हैं।
