
राव दान सिंह
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
टिकटो के बंटवारे के मामले में अभी तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पलड़ा भारी रहा है।
आगे भी वह पार्टी में अपना वर्चस्व साबित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ने वाले। ऐसे में श्रुति चौधरी और किरण चौधरी की टिकट भी कट सकती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अंबाला सोनीपत रोहतक में अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलाने में सफल हो रहे हैं फरीदाबाद में भी उनका दखल साबित हो रहा है श्री हुड्डा जहां गुरुग्राम में राज बब्बर को टिकट दिलाकर दोस्ती निभाना चाहते हैं वही रोहतक लोकसभा क्षेत्र के हिस्से कोसली विधानसभा क्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा की यादव मतदाताओं के समर्थन की अपेक्षा के अंतर्गत अपने समर्थक एक यादव उम्मीदवार को टिकट दिलाने का श्रेय भी लेना चाहते हैं ।सब जानते हैं कि उनका यह उम्मीदवार राव दान सिंह है जो भिवानी महेंद्रगढ़ से तो उम्मीदवार है ही, उन्हें जरूरत पड़ने पर गुरुग्राम से भी टिकट दी जा सकती है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद चुनाव से बचने और प्रतिद्वंदियों को चुनाव में उतारने में सफल होते नजर आ रहे हैं । श्री हुड्डा कुलदीप शर्मा और जयप्रकाश जेपी को टिकट दिलाने की जद्दोजहद से भी बच निकले हैं। कांग्रेस की टिकटों के बंटवारे में अभी और समय लग सकता है भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस बात का भी लाभ मिलने वाला है।
