
राजिंदर कौर
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
डेराबस्सी, 12 फरवरी राजिंदर कौर
डेराबस्सी के निकटवर्ती गांव दफ्तरपुर की गुरु नानक कॉलोनी में बीती दोपहर घर के बाहर बैठी एक महिला पर दो अज्ञात हमलावरों ने उक्त महिला पर गोलियां चला दी। पीड़ित महिला 61 वर्षीय सरोज पत्नी नसीब सिंह को गंभीर रूप से जख्मी हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया हमले के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हमले की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। मौके पर पुलिस उच्च अधिकारियों ने दौरा कर मामले की जांच की। घटना वाली जगह पर गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

जानकारी अनुसार बीती दोपहर महिला घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी जहां साथ में कुछ पड़ोसी भी थे।

इसी दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर दो हमलावर आए जिसमें मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट और पीछे बैठे युवक ने अपना मुंह ढक रखा था उन्होंने सरोज के समीप आते ही दो गोलियां चला दी जो उक्त महिला के गर्दन और पेट में लगी। साथ बैठे लोगों को लगा कि किसी ने शरारत करते पटाखा चला दिया और वह बचने के लिए उठकर भागे लेकिन कुछ समय बाद देखा कि सरोज कुर्सी से गिरकर लहु लुहान हो गई जिसे गंभीर अवस्था में उसे पीजीआई ले गए जहां खबर लिखे जाने तक उक्त महिला का इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। सरोज की बड़ी लड़की जिसका अपने पति से झगड़ा है और तलाक का केस चल रहा है वह उस समय अपने बच्चों को स्कूल से लेने गई हुई थी। सरोज के पति बीमारी से ग्रसित है और चलने फिरने में असमर्थ हैं। घटना के बाद मौके पर डेरा बस्सी थाना प्रभारी अजितेश कौशल एएसपी मुबारकपुर वैभव चौधरी व एसपी मोहाली ज्योति यादव ने मौका ए वारदात का दौरा किया। मौके पर चली गोली का खोल भी बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
