
सुरेन्द्र वर्मा कोथ
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जींद, 27 जनवरी :– हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एस पी के रीडर एवं सब-इंस्पेक्टर हरिशंकर वर्मा को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया । यह सम्मान एकलव्य स्टेडियम जींद में आयोजित जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में प्रदान किया गया। इसके अलावा एस पी आफिस के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार (नाडा़) को भी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए बिजली मन्त्री रणजीत सिंह चौटाला द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, एडीसी डा हरीश कुमार वशिष्ठ, डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ, जिला नाजर सुभाषचन्द्र कौशिक कापडो़ं, डीसी आफिस के सहायक संजीव नेहरा व सुरेश वर्मा,नूर मोहम्मद, पवन, सुन्दर फौजी तथा अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। लोक सम्पर्क विभाग के डीआईपीआरओ रिटायर्ड एवं राखी बारहा कल्याण मंच के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ एवं डीसी आफिस के सुरेश वर्मा, सोनी समाज,बडौ़दा कन्या व मा स्कूल की अंग्रेजी प्रवक्ता व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी सीमा मलिक,निशा खनगवाल,सुमन कंदौला,स्वीटी,राखी बारहा कल्याण मंच समेत अन्य समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने सम्मानित पुलिस विभाग के सब-इंस्पेक्टर हरिशंकर वर्मा एवं नरेश कुमार नाडा़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बिजली मन्त्री रणजीत सिंह चौटाला ने गुरूकुल विद्यापीठ संस्था की उपाध्यक्ष डा कान्ति देवी की गरीमामयी उपस्थिति में गुरूकुल विद्यापीठ पाण्डु पिंडारा के बच्चों को भी सम्मानित किया। उचाना में फतेहबाद के विधायक दुडा़राम बिश्नोई ने आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर न्यू प्रगति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल डाहौला के बच्चों को स्कूल संचालक लाजवन्ती ढिल्लों की गरीमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया। उधर, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने सिरसा में जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल को विभागीय सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम के पूर्व राजनैतिक सलाहकार जगदीश चौपडा़, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त पार्थ गुप्ता,सीडीएलयू के कुलपति अजमेर सिंह मलिक,पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण,एडीसी डा विवेक भारती, एएसपी दीप्ति गर्ग व अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

