दक्ष दर्पण समाचार सेवा
डेराबस्सी, 25 जनवरी (राजिंदर कौर)
डेराबस्सी में तैनात एएसपी से पदोन्नत हुए एसपी बनी डॉ. दर्पण अहलूवालिया का तबादला अमृतसर कर दिया गया है वह एसपी मेहताब सिंह का स्थान लेंगी। वहीं डेराबस्सी में 2020 बैच के वैभव चौधरी आईपीएस को एएसपी नियुक्त किया गया है। जिले में उनकी यह पहली नियुक्ति है। वह बिहार कैडर से पंजाब कैडर में आए हैं, उनकी शादी पंजाब कैडर की 2019 बैच की आईएएस मनीषा राणा से हुई और दोनों राज्यों की मंजूरी के बाद उन्हें पंजाब स्थानांतरित कर दिया गया है। हैदराबाद और पटियाला से ट्रेनिंग के बाद उन्हें एएसपी डेराबस्सी में नियुक्त किया गया है। एक दूसरे के स्थान पर नियुक्त दोनों अधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

डेरा बस्सी की निवृत्तमान एएसपी दर्पण अहलूवालिया आईपीएस अमृतसर ट्रांसफर।

डेरा बस्सी में नवनियुक्त एएसपी वैभव चौधरी आईपीएस
