
महेन्द्र जावला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
बहल, 21 जनवरी।
अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के आलौकिक धाम रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में श्री राम मंदिर ट्रस्ट बहल, श्री श्याम मंदिर समिति बहल, श्री अलख गौशाला ट्रस्ट एवं श्री अलख आश्रम बहल द्वारा सोमवार 22 जनवरी को 11 हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बहल के पूर्व सरपंच एवं श्री अलख गौशाला के प्रधान श्री गजानंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार 22 जनवरी को बहल कस्बा के चौधरी चौक में सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी कलश यात्रा श्री अलख बाबा मंदिर से श्री राम मंदिर तक तथा अयोध्या में आयोजित श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। वहीं सायं 4 बजे 11 हजार दीपों का प्रज्वलन तथा सायं 8 बजे रात्रि जागरण किया जाएगा। बहल के पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग पहुंचेंगे और श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव प्रसारण की शोभा बढ़ाएंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि देशभर में देशभक्ति की भावना बनी हुई है और इससे जाहिर होता है कि 22 जनवरी का दिन इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा श्री राम के प्रति लोगों की आस्था ने यह दर्शा दिया है कि 22 जनवरी के दिन श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए श्रद्धालु रचेंगे इतिहास
