
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चंडीगढ़, 14 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के वीजा आवेदकों के लिए हरियाणा के पहले इमिग्रेशन मेडिकल एग्जामिनेशन सेंटर का आज पारस हेल्थ, पंचकूला में शुभारंभ हुआ। इस सेंटर से ट्राइसिटी, हरियाणा और हिमाचल से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विशेषकर छात्रों को लाभ होगा।
इस अवसर पर पारस हेल्थ ग्रुप के एमडी डॉ. धरमिंदर नागर और सीओओ डॉ. सैंटी साजन ,
जोनल डायरेक्टर डॉ. जतिंदर अरोड़ा, एजीएम-सेल्स एंड मार्केटिंग सोहन सिंह मौजूद थे।
सेंटर सभी विशिष्टताओं के साथ विशेषज्ञ पैनल चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध होंगे। लोकम फिजिशियन डॉ. राजेश गेरा और डॉ. सुमित जैन, वरिष्ठ लोकम रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील सांगा और लोकम रेडियोलॉजिस्ट शालीन राणा सहित विशेषज्ञों का पैनल सेंटर में सेवाएं प्रदान करेगा। सेंटर वीजा मेडिकल आवेदकों के लिए परेशानी मुक्त और त्वरित वीजा मेडिकल एग्जामिनेशन प्रदान करेगा।
