
अनीश भनवाला के परिजन
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
नई दिल्ली भारत के होनहार शूटर अनीश भनवाला की टीम ने चीन में चल रहे 19 वें एशियन गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अनीश के साथ टीम में विजयवीर सिंधू और आदर्श सिंह शामिल थे।

photo Punjab Kesari
मूल रूप से सोनीपत जिले के कासढी गांव से संबंधित अनीश भनवाला के दादा सोनीपत जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रसिद्ध समाजसेवी चौधरी जयसिंह ठेकेदार ने इस उपलब्धि के लिए अनीश और उनकी टीम को बधाई दी है और आशा वक्त की है कि भविष्य में भी अनीश भनवाला कामयाबी की नई ऊंचाइयां छूने के अपने प्रयास जारी रखेंगे और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

अनीश भनवाला
उन्होंने कहा कि अनीश कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए भी यह गर्व का अवसर है।

अनीश भनवाला और टीम सदस्य
