
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
Kalka/Pinjore
बिजली आंदोलन के चलते गांव- गांव, गली-गली, घर -घर जाकर लोगों में जागरूकता पैदा करने वाले, इस अभियान से विधानसभा क्षेत्र कालका के लोगों की समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिला। उपरोक्त शब्द आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, रंजीत उप्पल ने संवाददाता से चर्चा के दौरान कहे। जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कहा कि हमें इस अभियान के दौरान बहुत से लोग मिले जो सरकार के दमन चक्र का, या किसी ना किसी अन्याय का शिकार हो चुके हैं, उन्होंने बताया गांव खेड़ा के एक बुजुर्ग, जो एक दुर्घटना में अपनी दोनों टांगे खो चुके थे ।आज उन्हें इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की उस दिव्यांग व्यक्ति को कालका और पंचकूला में रत्ती भर भी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने पीजीआई में इलाज तो करवा रहे हैं लेकिन भारी-भरकम दवाइयों के बिल, इन्हें अदा करने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं सरकार द्वारा अभी इनको विकलांगता पेंशन भी प्राप्त नहीं हो रही।
यहां बहुत से युवा पढ़ लिखकर खाली घूमते दिखाई दिए, पूछने पर बताया कि उनके पास कोई रोजगार नहीं है। कितने शर्म की बात है। एचएमटी एसीसी जैसे औद्योगिक यूनिट बंद करके सरकारों ने कितने लोगों के ना चूल्हा बुझाया। ना जाने कितने युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी समस्याओं का अंबार है। नाही स्कूलों का सर्वांगीण विकास हो पा रहा है और ना ही शिक्षकों की कमी यह सरकारें पूरी कर पा रही हैं। यहां भी बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। रंजीत उप्पल ने कहा आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा यदि आप एक मौका ,आम आदमी पार्टी को हरियाणा में देंगे तो, आम आदमी पार्टी हरियाणा की तकदीर बदल के रख देगी। उनके इस वक्तव्य के दौरान कैप्टन अमरजीत सिंह, विश्वनाथ पंडित, सतपाल गोलू, सतनाम सिंह सरपंच, जसविंदर जस्सी मौजूद रहे।
