
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पटौदी 10 अगस्त । मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आगामी 15 अगस्त को गांव जमालपुर में वीरो का वंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया ने वीरो का वंदन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की वीरवार को बैठक ली। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी व बलिदानियों के आश्रितों तथा सेना, अर्धसैनिक बल व पुलिस के सेवानिवृत अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही गांव में अमृत वाटिका के लिए पौधारोपण भी होगा। इसी दिन गांव में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।
