
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट:—
प्रतीतनगर में रामलीला मंचन के अपने गौरवशाली इतिहास और परंपरा को निभाते हुए आगामी नवरात्र में श्रीराम लीला कमैटी द्वारा श्री रामलीला का मंचन करेगी। शनिवार को विधिविधान से पूजन कर रिहर्सल शुरू हो गयी है।
रामलीला मंचन के अपने गौरवशाली इतिहास और परंपरा को निभाते हुए श्रीराम लीला कमैटी आगामी नवरात्र से रामलीला का मंचन करेगी। रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर शनिवार को रामलीला प्रांगण में मंडली बैठक आयोजित की गयी इस दौरान श्रीराम लीला कमैटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नैतृत्व में श्रीराम लीला के सफल मंचन को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर सिंह जैनी ने कहा कि लीला के मंचन के लिए तैयारियां जोरो पर है। रामलीला मंचन की रिहर्सल भी शुरू हो गई है। इस दौरान सचिव अजय साहू, उपाध्यक्ष पूरण मोघा, सह कोषाध्यक्ष सुचित झा, अनिल डबराल आदि मौजूद रहे।
