दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश को पहले जातीय दंगों की आग में धकेला और अब धार्मिक दंगों की ज्वाला में हरियाणा का अमन चैन झुलसाया जा रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 साल में पहली बार हरियाणा की धार्मिक धरा को दंगों की भेंट चढ़ाने की साज़िश हो रही है। ये शान्तिप्रिय हरियाणा के इतिहास में काला दिन है।
उन्होंने कहा कि हमारी माँग है कि दंगाई चाहे किसी भी धर्म या जाती से हों उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। ख़ुद मुख्यमंत्री श्रीमान खट्टर को आगे बढ़ क़ानून व्यवस्था स्थापित करने व शांति बनाने का कार्य करना चाहिए।

CM खट्टर जी को जानना चाहिए कि ये वक़्त हाथ धर कर बैठने का नहीं। वक्त की माँग है कि CM आगे आयें, सभी पक्षों से वार्तालाप करें, शांति बनाएँ, दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करें तथा स्तिथि को समझ राज धर्म निभाएं।
