
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com. हैंड टू हैंड फाउंडेशन के पदाधिकारियों वा सदस्यों ने दिव्यांगों को बैटरी वाली ट्राई साइकिल नॉर्मल ट्राई साइकिल व्हील चेयर दिलवाई। इस मौके पर हैंड टू हैंड फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी फाउंडेशन दिव्यांगो को केंद्र सरकार द्वारा मंजूर स्कीमों के अंतर्गत हर प्रकार से सेवा निशुल्क उपलब्ध करवा रही है और दिव्यांगों की हर प्रकार से मदद कर रही है। इस अवसर पर श्री जगदीश चंद्र मल्होत्रा श्री सुरेंद्र भाटिया श्री विशाल मल्होत्रा सरदार चरणजीत सिंह कविता और श्रीमती उषा गौतम मौजूद रहे।
