
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान एवं उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा शिकायतों के संदर्भ में निपटान बारे दिए दिशा निर्देशानुसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की सुनवाई एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो पंचकूला सदस्य निगरानी समिति के सी भारद्वाज द्वारा की गई। शिकायतों की सुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के स्तर पर शिकायतों के संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विशेष तौर पर लेबर कमिश्नर हरियाणा से संबंधित 2 शिकायतों के संबंध में शिकायतकर्ता उपस्थित रहे, परंतु विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी जानबूझकर उपस्थित नहीं हुए। इस बारे एमिनेंट सिटीजन के सी भारद्वाज द्वारा संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को सुनवाई की पूर्व तिथि पर दिए गए निर्देशों की जानबूझकर अनदेखी किए जाने बारे कड़ा संज्ञान लिया और इस चूक को प्रशासनिक अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन को पूर्ण जानकारी भी दूरभाष पर दे दी गई। सुनवाई के दौरान कुल 15 शिकायतों बारे भिन्न-भिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट दोहरी प्रतियों में रिकॉर्ड सहित प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात एक्शन टेकन रिपोर्ट में दिए तथ्यों एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि उपरांत फूड एंड ड्रग प्रशासन विभाग की 1, पुलिस विभाग पंचकूला की 1 तथा निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग हरियाणा की 4 अर्थात कुल 6 शिकायतों का निवारण किया गया। इतना ही नहीं नगर- निगम पंचकूला की 1, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 3 ,इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स विभाग की 1, लेबर कमिश्नर हरियाणा की 2, महानिदेशक फायर आपातकालीन विभाग की 1 लंबित शिकायतों बारे अधूरी एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कारण संबंधित अधिकारियों को आगाह किया गया कि वह भविष्य में पूर्ण तथ्यों सहित दिनांक 7 अगस्त 2023 को एटीआर दोबारा प्रस्तुत करें ताकि इन लंबित शिकायतों का समाधान माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार किया जा सके।
