

भगवान सिंह
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com. चमोली से आज की बहुत बड़ी ख़बर है। उत्तराखंड में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में चमोली अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लान में बिजली करंट दौड़ाने से एक की मौत हो गई , 20 से अधिक झुलसे हैं।

बताया जा रहा है कि करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करंट की चपेट में आने से सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड की भी मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि 1 शख्स की कल ही मौत हो गई थी, उसे देखने के लिए सुबह मौके पर भीड़ जुटी इसी दौरान दोबारा करंट लगा और 14 लोगों की जान चली गई। जिससे मरने वालों की संख्या 15 हो गई। हैरानी इस बात की है कि करंट एक ही जगह से लगा। करंट लगने से फिलहाल 7 लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। घायलों को बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीते रोज एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन, ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घाट पर पहुंचे। जहां टीन शेड में करंट आने से लोग उसकी चपेट में आ गए। जिस कारण से 15-16 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है। करंट इतना तेज था की लोगों के शरीर तक फट गए। वहीं कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी खबर है।
हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ है। फिलहाल पूरी घटना की जांच जारी है। सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
CM ने दिए राहत राशि के निर्देश! देखें मृतक एवं घायलों की सूची
चमोली : उत्तराखंड में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। चमोली अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लान में बिजली करंट दौड़ाने से एक की मौत हो गई , कई झुलसे हैं।
बताया जा रहा है कि करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करंट की चपेट में आने से सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड की भी मौत हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में बिजली के करंट लगने से हुई दुर्घटना के स्थलीय निरीक्षण एवं मृतकों के परिजनों से भेंट हेतु देहरादून से चमोली के लिए रवाना हो गए हैं।
मृतकों की सूची :
1 – उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी 9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह
निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र- 33
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।
