
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकुला (संतोष सैनी,16 जुलाई 2023).
जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल के 31 जुलाई दिन सोमवार के “इनसो स्थापना दिवस निमंत्रण” कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी हेतु एक अति महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक के मुख्यतिथि ज़िलाध्यक्ष दिलबाग नैन व विशिष्ट अतिथि इनसो के नवनियुक्त ज़िला प्रभारी सार्थ तिवारी ने भाग लिया व बैठक की अध्यक्षता इनसो ज़िलाअध्यक्ष विकास मलिक ने की। इस विशेष मीटिंग में 31 जुलाई के प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई व साथ ही पदाधिकारियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई।
जननायक जनता पार्टी जिला प्रवक्ता बलबीर कुमार सैनी, एडवोकेट ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी पार्टी की छात्र इकाई इनसो का स्थापना दिवस 06 अगस्त 2023 को हिसार में मनाया जाएगा, जिसका निमंत्रण देने जजपा प्रधान महासचिव श्री दिग्विजय चौटाला व इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल के 31 जुलाई दिन सोमवार को पी डब्ल्यू डी, विश्राम गृह, पंचकूला मे सुबह 10.00 बजे विशेष रूप से पहुँच रहे हैं।
इस बैठक में तेज सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, अजय गौतम, हल्का अध्यक्ष, पंचकूला, अरविंद जाखड़, पार्षद, राजेश पार्षद, मयंक लांबा पार्षद, राय सिंह प्यारेवाला, मेंबर शिवालिक बोर्ड, वीरेंद्र मामल, मोरनी बलकार सिंह ठरवा, जिला अध्यक्ष, किसान सेल, जितेंद्र संधू, महेंद्र सिहाग, जसबीर जस्सी, सुरेश पाठक, नरेंद्र राणा, भीम गोड सकेतड़ी, सतबीर मलिक, दीपांकर गर्ग, उपेंद्र कौशिक, रणधीर सिंह जागलान, विवेक सांगा, अशोक बलहारा, ऋतिक नैन, सागर द्रविड़, रजत गुज्जर, कमल चौधरी, सचिव इनसो, राजीव गोयल, शुभम पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया व अपने विचार रखे।
