
हल्के के मौजिज लोगों के बीच में विधायक प्रदीप चौधरी।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला। कालका विधायक प्रदीप चौधरी बाढ़ प्रभावित लोगों को लेकर डीसी डॉ प्रियंका सोनी से मिले। उनकी समस्याओं के समाधान की बात की। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि पिंजौर के रामपुर सियुडी में लगभग 90 मकान नदी में बह गए और वह लोग सेब मंडी में रह रहे हैं।

पंचकूला की विधायक प्रियंका सोनी से भी मिले विधायक प्रदीप चौधरी
डीसी से बात करते हुए कहा इन लोगों को जल्दी से जल्दी जमीन और उन्हें मुआवजा भी मिले। ताकि ये लोग अपनी रोजी रोटी कमाने का काम कर सके। इसके बाद विधायक प्रदीप चौधरी को मोरनी ब्लॉक के मुवास और बलोटी गांव से आए लोगों ने बताया की उनका संपर्क पूरी तरह से टूट गया। लोगों ने बताया की बिजली पानी के बिना लोगों की परेशानी काफी गंभीर हो गई है।

लोगों ने विधायक को दिया पेश आ रही दिक्कतों का ब्यौरा।
इसके साथ ही जो मकान ढह गए है। उन्हें भी राहत दी जाएं। विधायक के साथ गांव टोडा के लोगों ने भी अपनी बात डीसी के पास रखी। विधायक प्रदीप चौधरी ने कालका विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित हालतों पर डीसी के साथ बात की और कहा कि जल्द से जल्द लोगों को राह दिलाई जाए।
आज विधायक प्रदीप चौधरी ने वीरवार को पिंजौर की सेब मंडी में ठहराए हुए पीड़ित लोगों से मुलाकात की।

विधायक प्रदीप चौधरी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
गांव अंबवाला का भी दौरा किया। इस दौरान विधायक के साथ पार्षद सीमा देवी, पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर, नरेश मान, हर्ष चड्डा, गफूर मोहम्मद थे। लोगों ने विधायक के समक्ष कहा कि उन्हें जमीन दी जाए और उनके जो मकान टूटे हैं उसका मुआवजा भी दिया जाए। विधायक प्रदीप चौधरी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के गांव टोडा, नटवाल, टिब्बी माजरा, समलेहड़ी, हरयोली की प्रभावित जमीन और रास्तों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ संजीव भूरा मौली, संजय राणा, श्याम राठौर, शरणजीत काका, जसमेर सैनी, अर्जुन राणा, रमेश, जनक राज सैनी आदि मौजूद थे।
