
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पंचकूला

प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, बल, भानू पंचकुला हरियाणा में श्री ईश्वर सिंह दुहन,महानिरीक्षक, के कुशल मार्गदर्शन में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर दिनांक-14.06.23 को रक्त दान शिविर का शुभारम्भ किया गया जिसके मुख्य अतिथि स्वामी डा०अमृता दीदी जी, हिन्दू शिक्षित शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता और अध्यात्मिक गुरू विशिष्ट अतिथि डा० जयदीप आर्य, चेयरमैन हरियाणा योग आयोग, राकेश कुमार संगर , अध्यक्ष श्री शिवकंवर महासंघ, चैरिटेबल ट्रस्ट , श्रीमती सविता अग्रवाल सेक्रेटरी रेड क्रास सोसाइटी पंचकुला, ब्रिगेडियर गुरिन्दरपाल सिंह गिल, उप महानिरीक्षक, श्री सुनिल काण्डपाल, सेनानी प्रशिक्षण, अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, मेडिकल स्टाफ एवं रक्तदान करने वाले पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री ईश्वर सिंह दुहन,महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के कुशल नेतृत्व में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र में 94 पदाधिकारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्त दान किया गया , इसके पूर्व में भी प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा अब तक 270 पदाधिकारियों के द्वारा रक्त दान किया जा चुका है । विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर स्वस्थ्य लोंगों द्वारा किए जा रहे रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोंगो की जान बचाने के लिए किया जाता है । रक्तदान के उददेश्य को सिद्व करने के लिए प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र में सभी पदाधिकारियों द्वारा स्वेच्छा से भाग लिया गया । विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारियों एवं अधी0अधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा विशेष रूचि से भाग लिया गया ।

श्री ईश्वर सिंह दुहन,महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा बताया गया कि रक्तदान करने वाले सभी पदाधिकारियों को प्रसस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया है और बताया गया कि इस प्रकार के परोपकारी एवं कल्याणकारी कार्य इस प्रशिक्षण केन्द्र में पूर्व में भी लगातार समय- समय पर करवाये गये है। श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा रक्तदान शिविर के अवसर पर रक्तदान करने हतू सभी पदाधिकारियों को प्रेरित किया गया है कि इस अवसर पर आप भी सहभागी बने एवं ज्यादा से ज्यादा लोग विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्त दान करें जिससे जरूरतमंद लोंगों की जान बचाई जा सके ।

