
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुररानी नन्द सिंगलाहरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण परिषद, पंचकूला द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर 2023 न्यू स्टैंडर्ड हाई स्कूल बतौड में भारतीय सेना से सेवा निवृत श्री जितेन्द्र सिंह, इंस्पैक्टर द्वारा सकारात्मक सोच, स्वस्थ शरीर तथा स्वस्थ भोजन के बारे लेक्चर दिया। बच्चों द्वारा आर्मी में जाने के लिए तथा अपने शरीर को मजबूत करने के लिए बहुत से प्रश्न किए। इस कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को जीवन में कामयाब होने के साथ-साथ खुद को निरोगी व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बारे महत्वपूर्ण जानकारी मिली, इस मौके पर श्री राजीव राठौर, चेयरमैन, ब्लाक समिति बरवाला तथा श्री सतविंदर पाल राणा, उप प्रधान, जिला परिषद द्वारा बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अपना आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित हुए। सभी अतिथियों द्वारा प्रशासन के इस ग्रीष्मकालीन शिविर की प्रशंसा करते हुए बच्चों के लिए फायदेमंद बताया और सरकार का व श्री भगत सिंह, बाल कल्याण अधिकारी का धन्यवाद किया। कि खंड स्तर पर भी इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के इंचार्ज जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर में लगभग 60 प्रतिभागी योगा, पेंटिंग तथा डांस का प्रशिक्षण ले रहे हैं इस मौके पर दीपचंद शर्मा प्रिंसिपल न्यू स्टैंडर्ड हाई स्कूल, रमेश कुमार मौली, श्री मोहित सिंह, डॉयरेक्टर बाल वाटिका स्कूल, कु इषिता शर्मा, कु आंचल, अंकिता, विक्रम सिंह, राहुल वत्स, दलबीर सिंह तथा कैंप में भाग लेने बच्चो के अभिभावक इत्यादि मौजूद थे।
