
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com परवाणू के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा आम फेस्टिवल मनाया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल के प्रांगण में मैंगो फेस्टिवल पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस उपलक्ष में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मैंगो फेस्टिवल पड़ोसी राज्य हरियाणा में राज्य स्तर पर मनाया जाता है मैंगो फल मीठा और पूरा पैक जाने पर पीले रंग का होता है । आम को फलों का राजा कहा जाता है। देश में देश में उत्तर प्रदेश में आमों के बाग अधिक संख्या में पाए जाते हैं । वैसे आम आम देश के लगभग सभी प्रदेशों में पाया जाता है अब राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत एक योजना के तहत पूरे देश में बागवानी में आम की फसल प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाने लगी है। आज के कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र और छात्राओं ने पीले रंग के कपड़े पहनकर हाथों में आम की आकृति के बल्ब को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल इंदू चोपड़ा में बच्चों को आम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
