दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुर रानी, 25 मई 2023, संतोष सैनी.
खण्ड के गांव हरयोली में पीर लालां वाला के वार्षिक मेले के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, आशा की किरण प्रयास संस्था, एजी वेब कंप्यूटर सेंटर रायपुर रानी के सहयोग से किया गया और पीजीआई चंडीगढ़ की टीम के द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में भगत मंगत सैनी मनीमाजरा, महेश सैनी, जोनी सैनी, नम्बरदार ताज मोहम्मद हरयोली, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू हरयोली, गुरु नानक हाई स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार, गुलशन कुमार, सुनीत सिंह आदि ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। भगत मंगत सैनी मनीमाजरा ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा रक्तदान महज दान नहीं है, बल्कि मानवता की सर्वोपरि सेवा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर आप जरूरतमंदों की जान बचाते हैं। कोरोना काल में जब हम एकदूसरे से दूर भाग रहे हैं। ऐसे रक्तदान करने वाले सम्मान के पात्र हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हम रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद करते है।
जलजीरे की छबील लगाई
लाला वाला पीर के वार्षिक मेले पर बाहर व आसपास से आने वाली संगत के लिए हरयोली ग्रामीणों के द्वारा आपसी सहयोग से जलजीरे की छबील का आयोजन गुरुद्वारा साहिब के सामने किया गया।जिसमें गांव के युवाओं ने बढ़चढ़ भाग लिया गया। छबील सुबह 9 बजे से शुरू की गई और शाम तक चलती रही।

रक्तदाता को सम्मानित करते हुए।
