फतह सिंह उजाला दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com गुरुग्राम 24 मई । बीती 04 मार्च 2023 को एक व्यक्ति के द्वारा थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 03 मार्च 2023 को गांव में अवैध जुआ खिलाने/खेलने से रोकने पर आपसी रंजिश रखते हुए गांव फाजिलवास के पास इसको रास्ते में रोककर एक सकॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए 10-12 युवकों द्वारा लोहे की रॉड तथा डंडो से हमला करके चोटें मारने तथा देशी कट्टे (हथियार) दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए इससे मोबाईल फोन व नगदी छीनकर ले जाने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया ।
उप-निरीक्षक ललित कुमार, प्रभारी अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले 04 आरोपियों को कल दिनांक 23 मई 2023 को मानेसर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान दीपक, नवीन उर्फ सेठी, धर्मेंद्र उर्फ रिंकू व प्रेम प्रकाश उर्फ घडुका के रूप में हुई। आरोपियों द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 01 स्कॉर्पियो गाड़ी, लोहे की रॉड व डंडे आरोपियों के कब्जा से बरामद किए गए। आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
