दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़: कांग्रेस के नेता और सांसद रणदीप सिंह सूरजेव वाला ने कहा है कि हरियाणा में “अपराध का शासन” है,
गैंग हरियाणा को चला रहे हैं, सरकार गुम है,
फिरौती-ताबड़ तोड़ गोलियाँ-अपहरण – अब यही हरियाणा की रोज़मर्रा की ज़िंदगी है ।
खरावड़ पुलिस चौकी, रोहतक से पचास कदम दूर मिलन ढाबे पर गोलाबारी और चार युवकों की हत्या इसका ताज़ा सबूत है ।
मुख्यमंत्री, श्रीमान नायब सैनी को “चुटकुलों” और “पंजाब भ्रमण” से फुर्सत मिले तो हरियाणवियों की जिंदगी की भी थोड़ी चिंता करें।
