
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्री लंका को हराया।
दक्ष दर्पण
नई दिल्ली ।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में श्रीलंका को हराकर एशियाई गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है ।भारतीय टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव भी कर लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 औवर में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 और में 69 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार भारतीय महिला टीम ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल जीत लिया। श्री लंका ने रजत और पाकिस्तान ने महिला क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया है।
