
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर 24 C ने निर्विरोध समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के नेता श्री संदीप दहिया को अध्यक्ष और श्री दर्शन कुंद्रा को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया।

श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर 24 C चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा की बैठक गुरुवार को सेक्टर 24 में आयोजित की गई। बैठक के दौरान, कमेटी ने निर्विरोध समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के नेता संदीप दहिया को अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री दर्शन कुंद्रा को चेयरमैन नियुक्त किया I इसके अलावा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान, श्री संदीप दहिया को श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर 24 C चंडीगढ़ का अध्यक्ष और श्री दर्शन कुंद्रा को चेयरमैन चुना गया। श्री पीसी सिंगला को वाइस चेयरमैन, श्रीमती मीना गर्ग, श्रीमती मीना शर्मा और श्री जसपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री अतुल धांडा और श्री रमेश को PROs, श्री केवल सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री प्रेम शम्मी को महासचिव, श्री जनक राज और श्री जरनैल सिंह को सचिव, तथा श्री एचसी कल्याण और श्री हाकम सरहदी को दशहरा कमेटी का संरक्षक बनाया गया।
अध्यक्ष संदीप दहिया ने बताया कि श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर 24C दशहरा समारोह को महिला सशक्तिकरण को समर्पित कर रही है। हमें अपने राष्ट्र के लिए सैनिक,डॉक्टर, पायलट, इंजीनियर, शिक्षक, नौकरशाह, राजनेता आदि के रूप में महिलाओं के योगदान को याद रखना है, हमारे सामाजिक जीवन में महिलाओं के योगदान को माँ, बेटी, पत्नी, चाची, बहन आदि के रूप में भी योगदान को याद रखना है!.
संदीप दहिया ने बताया कि उन्हें श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर 24C का अध्यक्ष नियुक्त होने पर गर्व महसूस हो रहा है! उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि हम समाज की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे और सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंदर जी की शिक्षाओं से जोड़ेंगे।
