
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पिंजौर।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धमाला पिंजौर जिला पंचकूला में अध्यापकों, बच्चों व स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त ) 2026 धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर श्री राम करण , सेवानिवृत्त सैनिक मुख्य मेहमान सर्वजोत, द्वारा तिरंगा फहराया गया। स्कूल मुखिया श्रीमती शशी पुरोहित द्वारा श्री राम करण , सर्वजोत , श्री रत्न लाल चंदेल कला अध्यापक धमाला, श्री प्रदीप सिंह जी को सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। उनका उत्साह देखते ही बनता था।

