
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सोनीपत में कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, त्वरित सोच क्षमता तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती सविता धनखड़ के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। प्रतियोगिता में चारों हाउस के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रोचक तथा ज्ञानवर्धक राउंड्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता अत्यंत रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। अंततः परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: होमी जे. भाभा हाउस,द्वितीय स्थान: सी.वी. रमन हाउस,तृतीय स्थान: आर्यभट्ट हाउस ने प्राप्त किया।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों के ज्ञान, त्वरित उत्तर देने की क्षमता और टीमवर्क की सराहना की।
इस प्रकार यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध हुई।
