
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने बताया कि बैसाखी मुख्य रूप से फसल कटाई का पर्व है और यह सिक्खों में विशेष महत्व रखता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा और गिद्धा प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति से उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ जी ने अपने संबोधन में बैसाखी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता और एकता की भावना को और मजबूत किया।
