
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
टोंक (आदित्य कश्यप ) । स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन दिल्ली द्वारा महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
प्रो वी एल शर्मा ने बताया की 14 अप्रैल 2026 को डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कर्ष कार्य करने के लिए स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन दिल्ली द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से नवाजा जाएगा
महाविद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप का डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए चयन होने पर महाविद्यालय व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालो का तांता लग गया।

।
