दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों के बारे श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने गोहाना में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा।
- साथ ही मुख्यमंत्री को श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले श्रमश्री अवार्ड – 2026 में बतौर मुख्यातिथि आने बारे निमंत्रण पत्र भी दिया।………
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जल्द से जल्द पत्रकारों की लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
- साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के निवेदन श्रमश्री अवार्ड 2026 में बतौर मुख्यातिथि आने बारे भी आश्वस्त किया है।
