
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रेवाड़ी।
सेवा स्तंभ के जिला कार्यालय डॉ बी.आर. अम्बेडकर पार्क एवम पुस्तकालय मॉडल टाउन रेवाड़ी में सेवा स्तंभ के संस्थापक श्री डी.संजीवैया की 105 वीं जयंती बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भगत सिंह बौद्ध ने की । मंच संचालन वरिष्ठ उपप्रधान आर.पी. सिंह दहिया ने किया। प्रसाद वितरण की व्यवस्था मा.देवेंद्र की तरफ से की गई। जिला प्रधान भगत सिंह बौद्ध ने बताया कि श्री डी. संजीवैया जी का जन्म 14 फरवरी 1921में पेड़ापडू गांव,करनूल जिला आंध्र प्रदेश में एक गरीब माला परिवार में हुआ।बचपन में इनके पिता का देहांत हो गया लेकिन संघर्षों के बावजूद मद्रास लॉ कॉलेज में कानून की डिग्री हासिल की और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे। इन्होंने 1968 में सेवा स्तंभ का गठन किया गया और 20 जून1969 में सेवा स्तंभ (अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण महासंघ) का रजिस्ट्रेशन हुआ।सेवा स्तंभ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस राधाकृष्णन बने एवं प्रथम राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री आर संगीता राव थे।सेवा स्तंभ कर्मचारियों का राष्ट्रीय स्तर का बड़ा संगठन है और देश के 20 ,21 राज्यों मे इसकी शाखाएं काम कर रही है ,जिसके अंतर्गत जिला रेवाड़ी हरियाणा मे भी यह संगठन भगत सिंह बौद्ध के मार्गदर्शन में बखूबी अपना काम कर रहा है।डी. संजीवैया भारत के पहले अनुसूचित जाति के आंध्र प्रदेश के 11 जनवरी 1960 में 38 साल के युवा मुख्यमंत्री बने और 12 मार्च 1962 तक मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत रहे। स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष के रुप मे इतिहास रचा,जिन्होंने विनम्रता,बुद्धिमता एवं सामाजिक न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा की ,खासकर कमजोर वर्गो और मजदूरों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं केंद्र सरकार में श्रममंत्री, कानून मंत्री एवं अन्य केंद्रीय पदों पर कार्य किया। पूरा देश एवं समाज इनके देश के प्रति किए गए कार्यों के लिए इन्हें सदैव याद रखेगा।आज के समारोह में मुख्य रूप से भगत सिंह बौद्ध,आर.पी. सिंह दहिया,सह सचिव नरेंद्र मेहरा, हजरस जिला प्रधान सुमेर सिंह, अनिल चांग,राम सिंह सेवानिवृत असिस्टेंट कमांडेंट, समाज सेवी रमेश ठेकेदार, जगदीश प्रसाद गहलोत,नरेश गुरावड़ा,संदीप रोहड़ाई,मामराज सुंदरोज,
आदि सहयोगी साथी उपस्थित रहे।
