गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
मुम्बई।
लॉरेंस विश्नोई गैंग ने पाकिस्तान के माफिया डॉन शहजाद भट्टी पर पुर्तगाल में हमले की जिम्मेदारी ली है. यह हमला लारेंस विश्नोई गैंग की इंटरनेशनल ताकत बता रही है लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, राम-राम सभी भाइयों जो यह (शहजाद भट्टी) पर हमला हुआ है, यह मैंने, रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए ने करवाया है. जो भी हमारे देश के खिलाफ बोलेगा, उसकी सांसें बंद करने की कोशिश ऐसे ही जारी रहेगी. कोई भी कहीं भी दुनिया के कौने में छुपेगा उसको वहीं मार देंगे. शहजाद भट्टी पाकिस्तान का माफिया डॉन है और पाकिस्तान के कराची से ऑपरेट करता है और भारतीय जांच एजेंसियों के अनुसार वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का प्रमुख प्रॉक्सी है. वह सीमा-पार आतंक मॉड्यूल चलाता है, सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भर्ती करता है, अंडरवर्ल्ड डॉन शहजाद भट्टी हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है. उसके नाम पर गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, अन्य आतंकी गतिविधियां और भारत में हाई-रिस्क लोगों को निशाना बनाने की साजिशें जुड़ी हैं. दिल्ली पुलिस ने हाल ही में उसके तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया था, जो उसके निर्देश पर काम कर रहे थे. पाकिस्तानी डॉन भट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है, यूट्यूब वीडियो बनाता है और पहले लॉरेंस विश्नोई गैंग का साथी था, लेकिन बाद में लारेंस गैंग से दुश्मनी हो गई. उसने लॉरेंस विश्नोई और उसके भाई अनमोल विश्नोई को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी थीं. पुर्तगाल पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है और यह स्पष्ट नहीं है कि शहजाद भट्टी हमले में घायल हुए, मारे गए या बच गए. लारेंस विश्नोई गैंग ने इसे अपनी ताकत बताई है, क्योंकि उनका नेटवर्क अब क्षेत्रीय से वैश्विक स्तर पर फैल चुका है, जिसमें सैकड़ों ऑपरेटिव शामिल हैं।

